फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अनुराधा चुनीं ग्रीन सोल्स फाउंडेशन किन्नौर की अध्यक्ष

विज्ञापन
ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी।
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर मंथन किया गया और नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया। ग्रीन सोल्स फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरध्यान सिंह और प्रदेश अध्यक्ष कांता विमल की उपस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान एक नई मुख्य समिति का गठन किया गया और प्रमुख विभागों में सदस्यों को नियुक्त किया गया। इसमें अनुराधा नेगी को किन्नौर जिला अध्यक्ष चुना गया। निचार खंड प्रमुख गुड्डी नेगी, पूह खंड प्रमुख रेखा नेगी, कल्पा खंड प्रमुख अंजू नेगी और संजोता नेगी को महाप्रबंधक बनाया गया। रामपुर की रेखा, निरमंड की बॉबी, पूह की प्रेम कांता और आनी की सीमा यादव को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया। बैठक में तीनों खंड के सदस्यों समेत टीम के सदस्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें