फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में आदि सेवा पर्व का आयोजन

विज्ञापन
किन्नौर जिले की हांगो पंचायत में मजदूरों को बताई विभाग की योजनाएं। स्रोत : जन संपर्क विभाग
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में आदि सेवा पर्व का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने अध्यक्षता की। परियोजना अधिकारी आईटीडीपी रिकांगपिओ घनश्याम दास ने बताया कि इस पर्व के अंतर्गत जिले के तीन विकास खंडों की 49 पंचायतों और 69 वाइब्रेंट गांवों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर पूरे जिले में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इनमें ग्राम कार्य योजनाओं पर चर्चा कर उन्हें अनुमोदित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि आदि सेवा पर्व का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदायों तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है और उनके सक्रिय सहयोग से विकास प्रक्रिया को तेज करना है। उपायुक्त ने प्रशासन, जनता, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों का आभार जताया। कहा कि आदि सेवा पर्व केवल सरकारी योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से विकास को गति देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें