फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंटी को मिला पंचायत भवन

विज्ञापन
पंद्राणू में वाॅलीबाल प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ियों  से मिलते रोहित ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
कहा-अंटी से चींग सड़क और अंटी से सभाड़ सड़क पर खर्च होंगे 22 करोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
उप तहसील सरस्वती नगर के अंटी को पंचायत भवन की सौगात मिली है। बुधवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 26 लाख रुपये से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इसके पंद्राणू पंचायत में पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पब्बर वैली यूथ क्लब की ओर से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि 9.36 करोड़ रुपये की लागत से अंटी से चींग और 12.80 करोड़ की लागत से अंटी से सभाड़ सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। इन दोनों सड़कों पर कुल मिलाकर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पावंटा-हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग-707 हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। इसके सुधार के लिए 93 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मंत्री रोहित ठाकुर ने पुलों और सुरक्षा दीवारों के निर्माण को युद्ध स्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए भी दिए। उन्होंने पंद्राणू में 1.70 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया। पंद्राणू में 1.70 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जुब्बल, नावर और कोटखाई में वर्तमान में 10 प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। इन सभी स्वास्थ्य संस्थानों का निर्माण कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ है। संस्थान के बनने से स्थानीय लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उन्होंने स्थानीय नवयुवक मंडल को इस आयोजन पर बधाई दी। मंत्री रोहित ठाकुर ने स्थानीय युवक मंडल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड निदेशक भीम सिंह झौटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथटा, जुब्बल के बीडीओ करण सिंह और नायब तहसीलदार सरस्वती नगर दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें