फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में कुत्तों को लगाए एंटी रैबीज के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय रोहड़ू में शनिवार को विश्व रैबीज दिवस पर एंटी रैबीज टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पशुपालन विभाग की टीम ने कुत्तों का निशुल्क टीकाकरण करने के साथ लोगों को रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहेंद्र ठाकुर ने पशुपालकों को रैबीज रोग और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रैबीज एक जानलेवा बीमारी है, जो पशुओं से मनुष्यों में भी फैल सकती है। उन्होंने लोगों को पशुओं में समय पर टीकाकरण करवाने और किसी भी तरह के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सालय से संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें