फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक और सक्रिय नशा तस्कर तीन महीने के लिए जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल का संदीप पर पहले से तीन मामले दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जिला पुलिस ने नशे के अवैध काले कारोबार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और सख्त कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक और सक्रिय नशा तस्कर संदीप कुमार उर्फ सैंडी को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों और आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए यह कड़ा कदम उठाया गया है। चौपाल क्षेत्र का रहने वाला संदीप कुमार लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ तीन गंभीर मामले दर्ज हैं। दिसंबर 2021 में इसको 26 ग्राम चिट्टा(हेरोइन) के साथ पकड़ा था। जून 2021 में 11 ग्राम चिट्टा और मार्च 2025 में दोबारा 2.170 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें