फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गीतों से बांधा समां

विज्ञापन
मालत स्कूल के वा​र्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। संवाद
विज्ञापन
मालत स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मालत में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ कृषक सलाहकार समिति कुपवी के अध्यक्ष तुलसी राम जमालटा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गीतों से समां बांधा। प्रधानाचार्य शेर सिंह मांटा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। मुख्य अतिथि तुलसी राम जमालटा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रह कर जीवन मे आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, चरित्र विकास और बेहतर समाज की स्थापना की नींव है। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान भाग सिंह, भगत पंवार, मान सिंह, रवि ठाकुर, भगत दीप्टा, देवी राम, प्रेम, ग्राम पंचायत प्रधान गोपाल भागटा, पूर्व प्रधान सरिता और सरला दीप्टा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें