रामपुर बुशहर। विवेकानंद हिमालयन पब्लिक स्कूल देलठ में वीरवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने वंशिका को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से सम्मानित किया। स्पर्श शर्मा को बेहतर पोस्टर मेकिंग, अद्विक मेहता को स्कूल में उपस्थिति और ईशाना को राखी प्रतियोगिता में बेहतर प्रस्तुति पर सम्मानित किया। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लवी, किन्नौरी, पंजाबी और देश भक्ति गीतों पर नृत्य पेश किया। विद्यार्थियों ने योगासन की प्रस्तुतियों ने सभी को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रेरणादायक भाषण दिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें शैक्षणिक और सामाजिक विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। स्कूल के प्रधानाचार्य सतपाल मेहता ने सभी के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों, अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मस्तराम ने मंच संचालन किया।