आईस स्केटिंग एसोसिएशन किन्नौर की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर आइस स्केटिंग एसोसिएशन की वार्षिक बैठक अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले के कल्पा में आइस स्केटिंग रिंक का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए बागवानी एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी का विशेष योगदान है। जिला आइस स्केटिंग एसोसिएशन ने इसके लिए कैबिनेट मंत्री का आभार जताया है।