फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हिमानी मिस और योगेंद्र चुने मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
बुशहर बीएड कॉलेज नोगली में फेयरवेल पार्टी के दौरान नाटी लगाते प्रशिक्षु। संवाद
विज्ञापन
बुशहर बीएड संस्थान में विदाई समारोह की रही धूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान कलना (नोगली) में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, जबकि जेपी मेहता विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। रैंप वॉक टैलेंट राउंड और प्रश्न आधारित राउंड के माध्यम से मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल का चयन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से हिमानी को मिस फेयरवेल और योगेंद्र कुमार को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया, जबकि हेतराम को मिस्टर पर्सनेलिटी और सुषमा को मिस पर्सनेलिटी के खिताब से सम्मानित किया गया। मंच का संचालन कनिष्ठ वर्ग से पारुल डोगरा और बालकृष्ण ने किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए पहाड़ी नाटी के माध्यम से सभागार में समां बांधा। अपने बधाई संदेश में संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, सचिव ई. राजीव शर्मा ने प्रशिक्षु छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्थान के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

बुशहर बीएड कॉलेज नोगली में फेयरवेल पार्टी के दौरान नाटी लगाते प्रशिक्षु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें