नित्थर (कुल्लू)। वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर में 23 दिसंबर को वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और सह शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के पूर्व अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। नित्थर पंचायत के प्रधान जगदीश ठाकुर और देहरा पंचायत प्रधान सरोज बाला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुरेश ठाकुर और प्रधानाचार्य बबलेश ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।