फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीएवी कॉलेज कोटखाई में शिक्षामंत्री नवाजे मेधावी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी कॉलेज कोटखाई में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियाें से खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजकुमार जिस्टु ने महाविद्यालय 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और मुख्यातिथि को कॉलेज में स्टाफ की कमी और अन्य समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा मंत्री ने कॉलेज के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया।

इस मौके पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जहां प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने बजट में 8,0000,828 रुपये का प्रावधान कर शिक्षा में सुधार और आवश्यक अधोसरंचना कर प्रदेश के सभी स्कूलों और महाविद्यालय के लिए नई पहल की है। पिछले वित्तीय वर्ष से इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में पांच प्रतिशत अधिक बजट का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे मॉडल बोर्डिंग स्कूल खोलने का प्रावधान भी किया है।
विज्ञापन


इस पर 300 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने अधोसरंचना के लिए महाविद्यालय को 2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर जुब्ब्ल-कोटखाई-नावर कांग्रेस के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, रविंद्र चौहान, पंचायत समिति अध्यक्ष रेखा चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें