फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पटसारी में अफीम के साथ नेपाली व्यक्ति गिफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पटसारी में पुलिस ने एक नेपाल मूल के व्यक्ति को 108 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना रोहड़ू की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पटसारी पुल पर एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जिसने हाथ में काला लिफाफा पकड़ा हुआ था। पुलिस को देखने के बाद वह पीछे मुड़कर भागने लगा। उसने उस लिफाफे को फेंकने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, तो उसने अपनी पहचान नेपाल मूल के अर्जुन पाल रूप में बताई। पुलिस ने लिफाफे को खोलकर जांच की, तो उसमें 108 ग्राम अफीम पाई गई। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें