राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दलाश में वार्षिक पुरूस्कार वितरण समारोह में नृत्य करती छात्राएं
दलाश स्कूल में नवाजे मेधावी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन से सेवानिवृत्त डॉ. निहाल सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। समारोह में साल भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतकर वाहवाही बटोरी। छात्राओं ने पहाड़ी नाटी, कुल्लवी नाटी, बॉलीवुड और किन्नौरी नाटी से सभी का मन मोहा। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कश्यप और एसएमसी अध्यक्ष सुनील कुमार सभी अतिथियों को टोपी, मफलर और बैच पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कश्यप ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के होनहार छात्रों ने शिक्षा सहित खेलों और अन्य गतिविधियों में जिला से राष्ट्र स्तर तक अपना नाम कमाया है। कार्यक्रम में मंच का संचालन जितेंद्र शर्मा और विपिन वर्मा ने किया। मुख्यातिथि ने सभी को वार्षिक समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चे अच्छी शिक्षा लेकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन समाज में तेजी से फैल रहे नशे जैसी बुराइयां युवाओं को गर्त में ले जा रही हैं। इससे युवाओं का भविष्य संकट में है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखें। उन्होंने विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई दी और पुरस्कार देकर नवाजा। इस मौके पर व्युंगल पंचायत प्रधान जालप राम, डिंगीधार पंचायत प्रधान बंसी लाल, दलाश पंचायत उपप्रधान सोहनी राम राठी, बीएड कॉलेज के प्रबंधक मुकेश शर्मा, अंकित सिंह, दलीप शर्मा, बोध राज, जिया लाल, भगवान प्रकाश, तिलका ठाकुर और नंद किशोर सहित अन्य उपस्थित रहे।