संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में छात्राओं ने गुजराती, हरियाणवी, पहाड़ी, किन्नौरी, शिव तांडव और बॉलीवुड सहित अन्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नाथपा झाकड़ी परियोजना के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख मनोज कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
छात्राओं में यशवी, तनुजा, अंजली, शानवी, पलक, रितिका, अंकिता, तानया, याचिका, समीक्षा, काकी, हेमप्रभा, आयुषी, मुस्कान, मोनिका, काजल, कशिश, वंशिका, सौम्या, सोनिया, अंशिका, पूनम, शगुन, निलाक्षी, दिव्या, आस्था, तन्ना, पलवी, इशाना, कनिका, अंजली, नितू, मुस्कान, भारती शर्मा, आयुषी, रिया, पलक, निहल, अनन्या, हेमप्रभा, साक्षी, मिताली, मोनिका, वंदिता, सुमन, आस्था, तनिशा, नभिका, हर्षिता, प्रतिभा, यशिका, तनिशा, रीतिका, विशाली, अंकिता, सिमरन, मोनिका, देव्यांशी, मानवी, सवाति, रिधिमा, दीक्षा, नंदिनी, प्रियंका, एंजल और रंजना सहित अन्य छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने सभी के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने छात्राओं की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में भी सभी को अवगत करवाया।