छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में वार्षिक समारोह मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद कुल्लू के पूर्व चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में छात्रों ने पहाड़ी, कुल्लवी, बॉलीवुड और किन्नौरी गीत पेश किए। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब तालियां बटोरीं। छात्रों ने वाद्ययंत्रों की दमदार प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की छटा बिखेरते हुए सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में स्कूल के करीब 110 छात्रों को विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया। इसमें कोमल कटोच, अंकुश ठाकुर, वंदना ठाकुर, डीवेन, हिमांशु, रीतिका, प्रतिज्ञा, अमृता, पूनम, एंजल, शगुन कुमारी, सिमरन, गौरव, निहारिका, अंशुल, राधिका, रोहित और आयुष कटोच को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन शिक्षक बाल किशन कटोच ने किया। विद्यालय प्रभारी युवराज ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर स्कूल की शैक्षणिक सहित अन्य उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। समारोह के मुख्यातिथि बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूल प्रशासन, एसएमसी और स्कूली बच्चों को वार्षिक उत्सव की बधाई दी। स्कूली बच्चों के प्रोत्साहन के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। इस मौके पर कार्यकारी बीडीओ विनोद कटोच, संतोष ठाकुर, जितेंद्र रॉकी, पवन ठाकुर, रफ्तार ठाकुर, डॉ चमन ठाकुर, पप्पू सत्या, तारा चंद, ओम प्रकाश, सत्य प्रकाश, लीला प्रसाद, भारती और अशोक ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहें।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोठी में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार