फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: च्वाई स्कूल में अरमान और ख्वाइश बने बेस्ट वॉलंटियर

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला च्वाई में आयोजित सालाना समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते
विज्ञापन
च्वाई स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया, मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल च्वाई में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला शिकायत निवारण समिति सदस्य शेर सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। एनएसएस गतिविधियों में बेस्ट वालंटियर छात्र अरमान, बेस्ट वॉलंटियर छात्रा ख्वाइश, यूथ लीडरशिप कैंप के लिए कृष और एनएसएस सहभागिता दीक्षा को सम्मानित किया गया।शैक्षणिक उपलब्धियों में सारिका वर्मा, अनन्या, मेहक भारती, प्रियम, मोहित, साक्षी, अरुषि, तमन्ना, मोनिका वर्मा, संजना, शिवानी, किरण भारती, सोनाक्षी, राघव, मुस्कान ठाकुर, नंदिनी और ख्वाइश को सम्मानित किया गया। इनके अलावा सान्या, राज कुमारी, नितिका सागर, नम्रिता सागर, यशवंत, योगेंद्र, इंताक्षी, रोहित ठाकुर, आंचल और मुस्कान उपाध्याय सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लवी, किन्नौरी और बॉलीवुड गीतों पर नृत्य पेश कर समां बांधा। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति से लोक संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। जिला स्तर पर पहचान बना चुकी राहुल की टीम ने पारंपरिक गीत ठुगी नहीं दीशी देऊं चम्बूआ प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। मुख्यअतिथि ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, एनएसएस और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि शेर सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को समारोह की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनुशासन और मेहनत से ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है। विद्यालय प्रभारी कुमारी विधा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षक हरीश ठाकुर ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर आत्मा राम ठाकुर बीडीसी सदस्य, अनिल नेगी पूर्व बीडीसी सदस्य एवं जिला शिकायत निवारण समिति सदस्य, डॉ. प्रकाश आचार्य प्राचार्य एसवीएम च्वाई, केहर सिंह सेवानिवृत्त अभियंता, गीता भूषण प्रधान ग्राम पंचायत च्वाई, नीरज गुप्ता समाजसेवी एवं व्यवसायी और लाल चंद एरिया मैनेजर दलाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें