फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
बुशहर पब्लिक स्कूल नोगली में वार्षिक समारोह के दौरान पुरस्कृत हुए मेधावी मुख्यातिथि के साथ। स्र
विज्ञापन
बुशहर पब्लिक स्कूल नोगली में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बुशहर पब्लिक स्कूल नोगली में रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया। समारोह में जांगपो हेरिटे संस्था के संस्थापक प्रवीन नेगी और ग्रीन सोल्स संस्था के संस्थापक गुरध्यान सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। स्कूल के संस्थापक हरदेव सिंह राणा ने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से मुख्यअतिथि और अन्य अतिथियों को अवगत कराया। समारोह के दौरान शिक्षा, खेल सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों के लिए स्कूल की मायरा, निकिता, रेयांश, रिद्धयांत, अदिती, भावन्या, वैष्णवी, आरव, तनवीर, अनवी, ज्योति रंजन, समायरा, प्रियांश, दुर्विशा, अनंत, अंतरा, अर्चना, हेमलता, वैभव, अदविका सहित अन्य छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अंबिका नेगी, प्रमिल सिंह, कुसुम, उपासना, करिश्मा, आशा, बजरंगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें