फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पहाड़ी, किन्नौरी और कुल्लवी नाटी बटेारी वाहवाही

विज्ञापन
पदम छात्र स्कूल में वार्षिक समारोह में मौजूद अभिभावक और विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
पद्म स्कूल रामपुर में वार्षिक समारोह, मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर । पद्म छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने वर्ष भर में शिक्षा और खेल में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर नवाजा। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष अतिथि मौजूद रहे। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर अभिभावकों और लोगों का खूब मनोरंजन किया। छात्रों ने स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति पेश की। वहीं, छात्रों ने पहाड़ी, किन्नौरी और कुल्लवी नाटी पेश कर धमाल मचाया। इसके अलावा छात्रों ने समूह गान, एकल गीत, एकल नृत्य और नाटक सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम में स्कूल के उप प्रधानाचार्य ने मौजूद लोगों के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में वर्ष भर में आयोजित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। मुख्यातिथि ने छात्रों का आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कड़ी मेहनत कर लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, वार्षिक समारोह के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन का बधाई दी। उन्होंने छात्रों से नशे जैसी कुरीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यातिथि ने धु्रव, विपिन कुमार, शुभम कौशल, आर्यन कैंथला, ललित मेहता, सुर्यांश, पंकज, हर्ष वर्धन, पुष्कर शर्मा, मोक्ष शर्मा, निखिल जैन, निशांत शर्मा, अरुण भारती, गौरिश कौशल, देवांश, युविश, ओजस प्रभात, कार्तिक बिष्ट, आयुष ठाकुर, प्रशांत शुक्ला, पीयूष, अर्जुन सिंह, चिराग, अविनाश जोशी, अंशुल, जतिन, चंदन शर्मा, हर्षित, अमित, रजत, अमन, कौल सिंह, देव, वरुण और रजनीश सहित कई अन्य मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

पदम छात्र स्कूल में वार्षिक समारोह में मौजूद अभिभावक और विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें