फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला में मेधावी किए सम्मानित

विज्ञापन
कोटला कॉलेज में सम्मानित हुए मेधावी मुख्यातिथि के साथ। संवाद
विज्ञापन
कॉलेज में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में छात्रों ने लोक नृत्य, नाटी, किन्नौरी नाटी और मंडी नृत्य पेश किया। आधुनिक प्रस्तुतियों में फैशन शो और स्टैंड अप कॉमेडी एक्ट ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह में लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधीक्षण अभियंता पासंग नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम में एक जीवंत सांस्कृतिक वातावरण को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को निदेशक प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार और मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इसमें दिशु परमार, श्रुति नेगी, प्रियंका, नसीब, उदय महाजन, सुजाता, आदित्य गुलेरिया, रितेश, सुशीला, नीतिका, मीनाक्षी जरयाल, प्रियंका, अंजली, मनीष ठाकुर, अंजली ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, तमन्ना राठौर, राहुल ठाकुर, गणेश वर्मा, कार्तिक भारद्वाज, सौरव शर्मा और गौरव ठाकुर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान छात्रों ने किन्नौरी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। मुख्यातिथि ने भी छात्रों के साथ किन्नौरी नाटी डाली। कार्यक्रम के समापन पर सहायक प्रो. इंजीनियर महेंद्र शर्मा ने गीत पेश किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि ज्यूरी पंचायत के उपप्रधान अरुण शर्मा, एचपीएसईबी कनिष्ठ अभियंता तनुजा और आईटीआई प्रधानाचार्य याकूब खान मौजूद रहे।

कोटला कॉलेज में सम्मानित हुए मेधावी मुख्यातिथि के साथ। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें