फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाड़ा गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव को किया याद

विज्ञापन
रामपुर के बाड़ा गांव में बहुजन समाज पार्टी के कार्यक्रम में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संविधान के प्रति सभी को जागरूक करें कार्यकर्ता : डॉ प्रकाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की गोपालपुर पंचायत के बाड़ा गांव में बहुजन समाज पार्टी ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में मंडी लाेकसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं, शीटू आजाद और नरेश चंद विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में डॉ. भीमराव आंबेडकर बाबा साहिब की प्रतिमा के समक्ष फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव को याद किया और उनके लिखे संविधान की सराहना की। उसके बाद अध्यक्ष चेतराम की अध्यक्षता में मौजूद लोगों के समक्ष संविधान पर विचार साझा किए। मुख्यातिथि ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की ओर से महिलाओं के लिए संविधान में किए गए अधिकारों के लिए आभार जताया। वहीं, उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि संविधान के प्रति सभी लोगों को जागरूक करें। साथ ही कहा कि आगामी पंचायती और विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस लें, ताकि पार्टी को सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर जिला प्रभारी प्यारे लाल, विधानसभा प्रभारी बंसी लाल, महासचिव मंगत राम, उपाध्यक्ष मनोहर दास, कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह, सचिव देशराज, नोखी राम, धर्मसेन, सुनील कुमार, गंगा दास, बिमला देवी, कमला, कला, उतरा और गंगा देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें