कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकासखंड नारकंडा की कोटीघाट पंचायत की अंजलि शांडिल ने नीट पास कर बीएएमएस पाठ्यक्रम के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंजलि के पिता राकेश शांडिल उच्च शिक्षा विभाग में वरिष्ठ प्रवक्ता हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मोनाल पब्लिक स्कूल संजौली से प्राप्त की। कोटीघाट पंचायत की प्रधान चूड़ा देवी और उपप्रधान देवेंद्र शर्मा ने अंजलि व उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। अंजलि के भाई रोहन शांडिल भी जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहे हैं।