भावानगर (किन्नौर)। स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति हिमाचल प्रदेश की ओर से जिला किन्नौर के शोलेश्वर संस्थान भावानगर में 24 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बद्दी से वर्धमान टेक्स टाइल्स लिमिटेड कंपनी इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार कर चयनित करेगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह मेहता ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा स्वर्णिम हिमाचल के व्हाट्सएपप नंबर 94592-23827 पर भेज कर अपना निशुल्क आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई और सनातन होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18-28 वर्ष होनी चाहिए। स्वर्णिम हिमाचल की ओर से सौरभ चौहान और पंकज ठाकुर ने स्थानीय क्षेत्र के युवाओं से रोजगार मेले का लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह स्वर्णिम हिमाचल की युवाओं को रोजगार और आत्म सम्मान प्रदान करने की पहल है।