फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्वाड़ में स्वयंसेवियों ने जगाई स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी खंड की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्वाड़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत स्वयंसेवियों ने श्वाड़ बाजार में स्वच्छता की अलख जगाई और लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। सात दिवसीय आवासीय शिविर में ग्रामीण बैंक श्वाड़ के प्रबंधक राकेश कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। प्रतिभागी छात्रों को जीवन में ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी हेमराज ने बताया कि शिविर में 25 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई, श्वाड़ बाजार को संवारा। आगामी दिनों में साथ लगते गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और सुबह के समय योगा सत्र में स्वयंसेवी भाग लेंगे। शिविर में प्रतिदिन स्रोत व्यक्ति स्वयंसेवियों को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी देंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य खेमचंद जम्बाल, एसएमसी अध्यक्ष तिलकराज और उपप्रधानाचार्य महेश ठाकुर सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें