संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वन परिक्षेत्र कोटगढ़ के तहत वन मित्रों के चयन का परिणाम घोषित किया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटगढ़ अजय कुमार ने बताया कि भरेड़ी बीट से सौरभ, पुत्र कृष्ण देव, गांव मेलन, सरोगा बीट से अभिषेक मेहता, पुत्र यशपाल सिंह, गांव बहली, सैंज बीट से एरिका शिरकोट, पुत्री सत्या कुमार, गांव दलान, नौला बीट से विनती, पुत्री राजेश, गांव नगराव, नारकंडा बीट से साक्षी, पुत्री ज्ञानचंद, गांव फिरनु, हाटू बीट से पुनित राजटा, पुत्र जगदयाल, गांव रिओग, मदावनी बीट से सूरज राजटा, पुत्र बलवीर सिंह, गांव शल्गी, शिलारू बीट से प्रिया शर्मा, पुत्री जीतराम, गांव कटकुनी, बिजली धार बीट से रोहित, पुत्र अभिराम, गांव राओग और शरमला बीट से निखिल कालटा, पुत्र परमा नंद, गांव शर्मतु का चयन हुआ है। उन्होंने सभी को बधाई दी है।