आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में वित्तीय साक्षरता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने बताया कि वित्तीय साक्षरता केंद्र आनी और पंजाब नेशनल बैंक आनी की टीम ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश और ऋण के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय कॅरिअर गाइडेंस सेल और पूर्व छात्र संघ की भी सहभागिता रही। टीम प्रभारी मान ठाकुर ने बताया कि वित्तीय साक्षरता केंद्र ग्रामीण और वंचित समुदायों पर ध्यान केंद्रित करता है। साथ ही बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल उपकरणों के बारे में जागरूक करने का कार्य भी करता है। इस अवसर पर गुलपाल ठाकुर, मान ठाकुर, मीनाक्षी शर्मा, खेम राज सहित महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद