आनी (कुल्लू)। केंद्र सरकार के विकसित भारत-2047 इनिशिएटिव के तहत आनी कॉलेज में जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में 1 एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू की टीम ने विद्यार्थियों को कॅरिअर पर जागरूक किया। साथ ही नशे के खिलाफ भी जागरूक किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने बताया कि संकल्प एक साइकिलिंग एक्सपीडिशन-कम-मोटिवेशनल आउटरीच प्रोग्राम नाम की यात्रा रविवार को कुल्लू जिला मुख्यालय से शुरू हुई है। इस एक्सपीडिशन को रविवार को उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने ढालपुर मैदान से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इसी कड़ी में बुधवार को टीम आनी महाविद्यालय पहुंची। टीम का नेतृत्व विंग कमांडर कुणाल शर्मा और फ्लाइंग ऑफिसर प्रो. निश्चल शर्मा कर रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के कॅरिअर गाइडेंस सेल और एंटी ड्रग्स कमेटी ने आनी महाविद्यालय में एक कॅरिअर जागरूकता और नशा उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्रों के लिए डिफेंस में रोजगार के अवसरों पर जानकारी दी गई। साथ ही नशा उन्मूलन के लिए युवाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर एंटी ड्रग्स कमेटी एवं कॅरिअर गाइडेंस सेल के समस्त सदस्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।