.लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी ने दूसरा स्थान प्राप्त करने
एकल गायन में विद्यालय ने प्राप्त किया तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू) । जिला हमीरपुर के नादौन में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी ने जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विगत वर्ष भी पाठशाला ने राज्य स्तर पर लोक नृत्य प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं कन्या विद्यालय ने कुल्लू के दशहरे में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों की वाहवाही लूटी। साथ ही कुल्लू में संपन्न जिला स्तरीय कला उत्सव में भी आनी स्कूल ने लोकनृत्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। रंग उत्सव में पाठशाला की छात्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय दल में सुबे राम कंप्यूटर अध्यापक, बंती कौंडल प्रवक्ता हिंदी और पीईटी शांता कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। 19 सदस्यीय इस दल में कन्या विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा भी शामिल थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने सभी को शुभकामनाएं दीं हैं।