फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर परियोजना प्रभावितों की जन कल्याण समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभावितों को एक प्रतिशत विद्युत उत्पादन और प्रदूषण का मुआवजा न मिलने से रोष
विज्ञापन

26 नवंबर से प्रभावित एसडीएम निरमंड कार्यालय के बाहर खोलेंगे मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना प्रभावितों की जन कल्याण समिति 26 नवंबर से मांगों को लेकर एसडीएम निरमंड कार्यालय के बाहर मोर्चा खोलेगी। क्षेत्र की 10 पंचायतों के परियोजना प्रभावित विद्युत उत्पादन की एक प्रतिशत राशि और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से अदायगी न होने से प्रभावितों में रोष है।
विज्ञापन

रामपुर परियोजना से प्रभावित 10 पंचायतों की जन कल्याण समिति 15/20 ने आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है। समिति के प्रधान चंदे राम, उप प्रधान तुलसू राम, सचिव अमर सिंह, मानदास, किरत राम, यज्ञ राम, बैंसी राम, बहादुर सिंह सहित अन्यों ने कहा कि सरकार, जिला प्रशासन और परियोजना प्रबंधन प्रभावितों को केवल झूठे आश्वासन ही दे रहे हैं। प्रभावित पंचायतों के लोगों को विद्युत उत्पादन की एक प्रतिशत राशि और प्रदूषण का मुआवजा साल 2019 से नहीं मिल पाया है, जिसके चलते प्रभावित अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। समिति ने प्रभावितों की मांगों को लेकर राज्यपाल, उप मुख्यमंत्री, उपायुक्त कुल्लू और एसडीएम निरमंड से कई मर्तबा मिलकर प्रस्ताव सौंपे हैं। प्रभावितों को राशि जारी करने के केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। बायल और दत्तनगर पंचायत के प्रभावितों को सबसे अधिक मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि सही मायने में प्रभावित क्षेत्र की दस पंचायतों में अधिक नुकसान हुआ है। अध्यक्ष चंदे राम ने कहा कि इन दोनों पंचायतों में बीपीएल परिवारों को 52 हजार, सामान्य परिवार को 35 हजार रुपये, जबकि 10 प्रभावित पंचायतों के प्रभावितों को 7 से 9 हजार रुपये प्रति परिवार राशि दी जा रही है। 6 साल से प्रभावितों की सुनवाई नहीं हो रही है और तारीख पर तारीख देकर उन्हें ठगने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभावितों की मांगों को लेकर 26 नवंबर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। समिति प्रभावितों की मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें