फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
बाल विकास परियोजना रामपुर की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान उपस्थित अगंनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में बाल विकास परियोजना ने सोमवार को पोषण भी-पढ़ाई भी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर की अध्यक्षता बाल विकास अधिकारी शशि ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों को पढ़ाने और उनके पोषण के बारे जागरूक करना है। प्रशिक्षण शिविर तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। हर चरण में विभिन्न सर्कल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो चरण पहले ही समाप्त हो चुके हैं। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को छह साल तक के बच्चों के स्वस्थ और स्वच्छ आहार खिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करने के गुर बताए। प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को पढ़ाने की विभिन्न गतिविधियां बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं अभिभावकों को भी इस बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें