फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अनन्या गुप्ता ने मेरिट में बनाई जगह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में परचम लहराया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम में स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा है। विद्यालय के सभी 100 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा अनन्या गुप्ता ने प्रदेश भर में 10वां स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कला संकाय में अनन्या के अलावा आंचल ठाकुर ने 500 में से 480 अंक लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं स्नेहा सागर ने 476 अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान संकाय में राधिका ने 461 अंकों के साथ अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में योगिता ने 457 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अनन्या के गौरवान्वित पिता अनिल गुप्ता और माता जनक गुप्ता सहित सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। वहीं, स्कूल पहुंचने पर छात्रा का फूल मालाओं से प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्रों ने स्वागत किया। प्रदेश में 10वां स्थान हासिल करने वाली अनन्या गुप्ता ने कहा कि आईएएस बनना उनका लक्ष्य है। सभी छात्र कड़ी मेहनत करे, शिक्षकों के मार्गदर्शन की अनुपालना करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें