कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई में पुलिस ने हुड़दंग मचाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-126/170 के तहत कार्रवाई की गई है। इन चारों व्यक्तियों के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका जताई गई थी। इस आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार की गई और संबंधित व्यक्तियों के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।