फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को केंद्रीय बजट की जानकारी दी

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय आनी में केंद्रीय बजट 2025-26 पर विश्लेषण सत्र में भाग लेते छात्र और छात्राएं
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय आनी में केंद्रीय बजट पर विश्लेषण सत्र का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी की इकोनॉमिक सोसायटी ने केंद्रीय बजट 2025-26 के विश्लेषण के लिए एक सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में अर्थशास्त्र विभाग के सभी छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. रजनीश ठाकुर ने बजट और बजट निर्माण की वैचारिक रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इसके बाद छात्रों को दृष्टि आईएएस अकादमी की बनाई बजट विश्लेषण से संबंधित एक वीडियो दिखाई गई। इसमें केंद्रीय बजट के महत्वपूर्ण आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही छात्रों ने बजट में सम्मिलित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। अंत में डॉ. रजनीश ठाकुर ने छात्रों के बजट संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने भी छात्रों को अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और बजट के आर्थिक विश्लेषण के महत्व को उजागर किया। इस आयोजन ने छात्रों को बजट की गहरी समझ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें