फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फलदार पौधे में समय से पहले फूल आने पर बड़ी बागवानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम अनुकूल नहीं रहा तो फूल मुरझाने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू) । पहले सूखा, उसके बाद बारिश और अब दिन में अधिक तापमान और रात को अधिक ठंड से फलदार पौधों पर असर पड़ता नजर आ रहा है। वहीं, समय से पहले ही फलदार पौधे में फूल आने से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। बागवानी विभाग चौपाल के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र जस्टा ने कहा कि फरवरी के पहले सप्ताह से ही कई फलदार पौधों पर फूल आना शुरू हो गया है। यह चिंता का विषय है। आमतौर पर चौपाल में मार्च के आखिरी और अप्रैल के शुरुआती समय में फ्लावरिंग देखने को मिलती थी, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए इस बार समय से पहले ही कई फलदार पौधों में फूल निकलना शुरू हो गया है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में मौसम साथ न दे, यानी बारिश या बर्फबारी हो जाए, तो अधिक और खुश्क ठंड की चपेट में आ जाने से फूल मुरझा सकते है। इससे बागवानों को अधिक नुकसान देखने को मिलेगा। उनका कहना है कि समय से पहले फूल खिलने पर फल की गुणवत्ता में इसका असर दिखाई देगा। उन्होंने कहा जो चिलिंग ऑवर्स के घंटे न पूरे होने के चलते यह असर देखने को मिलेगा। उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अभी किसी भी प्रकार का कोई दवाई का छिड़काव ऐसे मौसम में न करे और साफ मौसम को देखते हुए उचित दवाई का छिड़काव करें। बागवान समय-समय पर विशेषज्ञों से सलाह लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें