रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले-2026 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने पहुंचे एक कलाकार का एल्को सेंसर टेस्ट पास नहीं हुआ। इस कारण उसे मंच पर प्रस्तुति देने से रोक दिया गया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भी प्रस्तुति से पहले सभी कलाकारों का एल्को सेंसर टेस्ट किया गया। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से कलाकारों के लिए निर्धारित नियमों और अनुशासन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह जांच की गई। इस कार्रवाई के चलते संबंधित कलाकार अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति नहीं दे पाया।