फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग कस्बे में जल्द शुरू होगी अमृत पेयजल योजना

विज्ञापन
ठियोग में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक और नप पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विधायक ने राठौर स्वच्छता में पहला स्थान पाने पर दी बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर नगर परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ठियोग को स्वच्छता में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने पर नगर परिषद और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। परिषद को यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि नगर परिषद की टीम और सफाई कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस दाैरान विधायक राठाैर ने कहा कि जल्द ही ठियोग कस्बे में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए अमृत पेयजल योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए बिजली के ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने की बात कही। विधायक राठौर ने कहा कि शिमला में अधिक संख्या में स्थापित कार्यालयों में से कुछ विभागों के कार्यालय को ठियोग में शिफ्ट करने का आग्रह प्रदेश सरकार के समक्ष रखा है, जिसका पहला उदाहरण सिविल अस्पताल को बदल कर जिला अस्पताल से होगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने पहले ही की है। विधायक ने पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर की पुराने रूट पर दोबारा बसों को चलाने की मांग पर परिवहन निगम और अन्य अधिकारियों से चर्चा करने का आश्वासन दिया। नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर ने विभागीय अधिकारियों व उपस्थित जनता का आभार प्रकट किया और कस्बे को साफ और उन्नत बनाने में अपना सहयोग देने पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में एसडीएम शशांक गुप्ता, कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा, उपाध्यक्ष नीतू मेहता, पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर, संजय शर्मा, शीला वर्मा, रीना रॉय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें