लालसा के दोगणू मंदिर में 22 नवंबर को मनाया जाएगा दो दिवसीय मेला। स्रोत : जागरूक पाठक
.12/20 घोड़ी के देव अधिष्ठाता छिज्जा कालेश्वर बढ़ाएंगे मेले की शोभा
.मेले में दोनों भाईयों का मिलन रहेगा ऐतिहासिक, हजारों लोग बनेंगे साक्षी
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। परशुराम की चार ठहरियों में शुमार लैयापुरी-लालसा में मंगला काली माता मंदिर में दो दिवसीय दियावली मेला शनिवार से शुरू होगा। मेले में 12/20 घोड़ी के देव अधिष्ठाता प्रमुख छिज्जा कालेश्वर 25 साल बाद मेजबान देवता दोगणू लालसा के मंदिर विराजमान होंगे। मंदिर समिति उपप्रधान मनीष शर्मा ने कहा कि शनिवार को साहिब दोगणू के मंदिर में देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवता ढोल-नगाड़ों की थाप और वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ सैकड़ों देवलुओं संग लाव-लश्कर के साथ पधारेंगे। मंदिर पहुंचने पर दोगणू देवता की अगुवाई में मंदिर के कार-कारिंदे धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए भव्य स्वागत करेंगे। देवता छिज्जा कालेश्वर मेजबान देवता दोगणू के बड़े भाई के रूप में जाने जाते हैं। दो भाइयों का मिलन ऐतिहासिक रहेगा।