फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्र आगे बढ़ जाते हैं, विद्यालय में रह जाती हैं स्मृतियां

विज्ञापन
जेएनवी ठियोग में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में सम्मानित हुए पूर्व छात्र। संवाद
विज्ञापन
जेएनवी ठियोग में पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन, स्कूल की यादें की साझा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में सोमवार को पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 1986 से लेकर 2023 तक के सभी बैचों के पूर्व छात्रों ने भाग लिया। विशेष रूप से 1993-2000 बैच, जिसने अपना 25वां रजत जयंती वर्ष मनाया। साथ ही 1992-1999 बैच के पूर्व छात्रों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।सम्मेलन में पूर्व विद्यार्थियों ने अनुभव और स्कूल की यादें साझा कीं। प्राचार्य ने पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि छात्र आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां सदैव विद्यालय में जीवित रहती हैं। विद्यालय के वर्तमान छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए जीवन में संघर्ष, अनुशासन और सही दिशा के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने वर्तमान विद्यार्थियों को कॅरिअर मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 1992-1999 बैच ने सभी मेस कर्मचारियों को जैकेट भेंट किए, जबकि 1993-2000 बैच ने विद्यालय को 5 बड़े वाटर प्यूरीफायर दान किए। पूर्व छात्रों ने यह भी आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी विद्यालय को आवश्यक सहयोग प्रदान करते रहेंगे, जिससे विद्यालय के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें