नालागढ़ के अप्लाईन स्कूल में मदर्स डे पर बच्चे अपने अध्यापकों के साथ- स्रोत- स्कूल।
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल में किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों एवं उनकी माताओं के लिए मदर्स डे समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, नृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम एवं सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में आयोजित मनोरंजक गतिविधियों एवं खेल प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य बिंदु ने कहा कि मां बच्चों के जीवन की पहली गुरु होती है और उनके संस्कारों की आधारशिला भी माँ ही रखती है। विद्यालय की डायरेक्टर प्रेमलता जोशी एवं डिप्टी डायरेक्टर रूमी जोशी ने भी माताओं के योगदान की सराहना करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। मदर्स डे प्रतियोगिताओं में विभिन्न वर्गों की माताओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नर्सरी वर्ग में मैनविक की माता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नायरा की एवं श्रीजा की माता संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। एलकेजी वर्ग में भूवि सिंह की माता ने प्रथम स्थान और रितिका की माता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी वर्ग में सिद्धार्थ की माता प्रथम एवं सैश की माता ने द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं अल्पाइन किड्स वर्ग में आर्यवीर ठाकुर की माता ने प्रथम स्थान और काश्वी की माता ने द्वितीय स्थान हासिल किया।