फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क के लिए स्वीकृत राशि में गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की दुर्गम पंचायत मुनिश में निर्माणाधीन सेरी से चलाड़ी सड़क के लिए स्वीकृत राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। यह आरोप लक्ष्मी सिंह निवासी रूण ने आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगाया है। लक्ष्मी सिंह ने जन सूचना एवं पंचायत विकास अधिकारी से खर्च की गई राशि का ब्योरा मांगा था। उन्होंने बताया कि साल 2012 में जोगणी स्थित गंगाधारी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड से ग्रामीणों की मांग पर इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए सात लाख राशि स्वीकृति पंचायत को हुई थी। पंचायत इस राशि को तय समय यानी वर्ष 2025 तक खर्च करवाने में असमर्थ रही। खाते में पड़ी यह राशि अब ब्याज सहित 9,54,570 रुपये हो गई है। पंचायत की ओर से सेरी से रूण तक वर्ष 2025 में पहले चरण में 3,71,700 की राशि खर्च की गई। इसके अलावा दूसरे चरण में चलाड़ी से जोगणी तक 2,58,953 की राशि खर्च की गई l लक्ष्मी सिंह ने शेष बची राशि 3,23, 971 रुपये को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की मांग उठाई, ताकि सड़क का निर्माण पूरा हो सके। उन्होंने इस बारे में एसडीएम रामपुर से भी गुहार लगाई। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई करने के लिए भेजा। लक्ष्मी सिंह ने इससे पूर्व 30 जून 2025 को पंचायत के माध्यम से सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। उन्होंने कहा कि यदि शेष बची पंचायत खाते की राशि लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हो जाती है तो सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जा सकता है।
विज्ञापन



ग्राम सभा से यदि इस आशय का प्रस्ताव पारित होता है, तो पंचायत राशि को लोक निर्माण विभाग के खाते में हस्तांतरित करने में संकोच नहीं करेगी I-भजन दास, पंचायत प्रधान
विज्ञापन


सड़क के निर्माण कार्य की राशि पंचायत के खाते में ही जमा है। इस बारे में पंचायत प्रधान को आदेश जारी किए जाएंगे lराजेंद्र नेगी, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें