फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पांकवा गांव में भारी बारिश से दो मकान ढहे

विज्ञापन
पाकवा गांव में भारी बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। बाह्य सराज निरमंड की बाड़ी पंचायत का पांकवा गांव भी भूस्खलन की जद में आ गया है। गांव के चारों तरफ दरारें पड़ने से दो मकान पूरी से ढह गए। अब दो परिवार रिश्तेदारों के पास रहने को मजबूर हैं। गांव के दौलत राम ने बताया कि बारिश के कारण उनके मकान के आसपास हल्की दरारें पड़ना शुरू हो गई थीं। जब बारिश का दौर जारी रहा, तो भूस्खलन भी बढ़ने लगा और दरारें बढ़ गईं। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से उनके चार कमरों का मकान और उनके भाई झाबे राम का भी चार कमरों का मकान पूरी तरह से ढह गया। इसके अलावा दो रसोईघर भी क्षतिग्रस्त हो गए है। एसडीएम ने कहा कि राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें