फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय नेगी बने स्कूल प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
प्रवक्ता संघ की कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रोहडू़। स्कूल प्रवक्ता संघ के त्रैवार्षिक चुनाव सोमवार को आयोजित किए गए। इसमें नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी अजय नेगी को सौंपी गई है। इसमें शिमला जिला के विभिन्न स्कूलों से चुनकर आए 588 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष लोकेंद्र नेगी ने अपने संबोधन में पिछले तीन वर्ष की उपलब्धियों को सभी के समक्ष रखा। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन दाखिल हुए। इसमें रोहड़ू से अजय नेगी और चित्तरंजन महंत शामिल थे। चुनाव में अजय नेगी को 383 वोट मिले जबकि चित्तरंजन महंत को 212 वोट ही प्राप्त हो सके। इस तरह से अजय नेगी 171 मतों से विजयी होकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
जिला महासचिव पद पर आकाशदीप निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर आर्गनाईजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार, सलाहकार राजेंद्र सिंह खाशिया, प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, प्रधानाचार्य हरी शर्मा, ठियोग स्कूल प्रधानाचार्य लेखराम भारद्वाज, एमएल टेकटा, रामलाल, रंजीत, राजेंद्र वर्मा, सुभाष संघेल, यशपाल शर्मा और केदार रांटा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें