रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड प्रशिक्षण संस्थान नोगली रामपुर के एमएड परीक्षा परिणाम में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्र अजय बिष्ट ने 79.55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया है। वहीं, छात्रा डिंपल ठाकुर ने 77.27 अंक लेकर द्वितीय और छात्र ओम पाल ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान की 13 छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। संस्थान की प्रधानाचार्या डाॅ. सीमा भारद्वाज ने संस्थान के छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. मुकेश शर्मा ने भी बधाई दी है। संवाद
अजय बिष्ट
अजय बिष्ट