फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओले गिरने से नारकंडा में सेब की फसल तबाह

विज्ञापन
नारकंडा में शनिवार शाम हुई ओलावृष्टि। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में शनिवार को ओले गिरने से सेब की फसल को भारी क्षति पहुंची है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओले पड़ने से बागवानों की वर्ष भर की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को नारकंडा, सोहनाधार, बारूबाग, रावग, रेगटू सहित दर्जन भर गांवों में अचानक गिरे ओलों ने बागवानों की कमर तोड़ दी है। बेमौसमी मार ने क्षेत्र के बागवानों की हजारों सेब पेटियों को नुकसान पहुंचाया है। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनता ने प्रशासन से पीड़ित बागवानों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में सेब सीजन जोरों पर है। लोगों का लगभग आधा माल अभी पेड़ों पर है। सामान्य मौसम में इस समय ओले नहीं गिरते हैं और लोग बगीचों से सेब तुड़ान के लिए नेट भी उतार देते हैं। ऐसे में अचानक पड़ी ओलों की मार बागवानों पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें