फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मांगों को लेकर रामपुर परियोजना के खिलाफ फूटा कामगारों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों के अनिश्चितकालीन धरने ने 68वें दिन में किया प्रवेश
विज्ञापन


16 मजदूरों को नौकरी से निकालने पर भड़की यूनियन

चेताया, जल्द समस्या नहीं सुलझी तो होगा उग्र प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बीते लंबे समय से कामगार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार, प्रशासन और परियोजना प्रबंधन कोई सुध नहीं ले रहा है। समस्याओं को लेकर शनिवार को कामगारों ने रामपुर परियोजना के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन 412 मेगावाट ठेका मजदूर यूनियन संबंधित सीटू ने अनिश्चितकालीन धरने के 68वें दिन में मजदूरों की लंबित मांगों, दो सितंबर से बिना किसी लिखित सूचना के 16 मजदूरों को नौकरी से निकालने, कैंटीन से चाय, ब्रेकफास्ट और लंच के दाम में 35 प्रतिशत बढ़ोतरी को लेकर एसजेवीएनएल की रामपुर परियोजना प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, मिलाप नेगी, यूनियन के महासचिव तिलक राज और अध्यक्ष प्रमोद ने कहा कि नवरत्न एसजेवीएनएल 1500 मेगावाट और 412 मेगावाट में ठेकेदार के माध्यम से रखे मजदूरों की मांग को लेकर 23 जून, 2023 को एसजेवीएनल प्रबंधन को मांगपत्र सौंपा। दो साल बीत जाने के बाद भी मजदूरों की मांगों को नजरअंदाज करते हुए आज तक समाधान नहीं हो सका। मांगों को मनवाने के लिए एक जुलाई, 2025 से लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रबंधन के समक्ष शुरू किया और मांगों को प्रबंधन के समक्ष उठाया। परियोजना के अंदर काम कर रहे कई मजदूर 60 साल काम करने बाद सेवा से मुक्त हो हो गए हैं। मजदूरों को सेवा समाप्ति के बाद कोई सेवा लाभ नहीं मिल रहा है। मांगों को लेकर यूनियन पिछले 68 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रही है। अब नवरत्न कंपनी प्रबंधन बदले की भावना से मजदूरों को पीड़ित करने का काम कर रही है। 16 मजदूरों को जो 2008 से इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं, जो इस प्रोजेक्ट से प्रभावित परिवार से संबंधित हैं, बिना किसी लिखित सूचना के दो सितंबर से नौकरी से निकाल दिया है। मजदूरों को चिह्नित करते हुए उनके काम के घंटों में कटौती की जा रही है। प्रबंधन की ओर से श्रम कानूनों की खुली उल्लंघना की जा रही है। चेताया है कि यदि जल्द समस्याएं नहीं सुलझीं तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर उत्तम सिंह, हेमराज, राज ठाकुर, संजीव, अभिषेक, देवेंद्र, दुर्गा, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें