फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंक, चीनी सामान के बहिष्कार की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किननौर)। रिकांगपिओ एबीवीपी इकाई ने मुख्य बाजार रिकांगपिओ में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इकाई के सदस्यों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने कहा कि कुछ दिन पहले चीनी सैनिकों ने लद्दाख में भारतीय सैनिकों पर हमला किया। ऐसे समय में हमें भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहने की जरूरत है। उन्होंने व्यापार मंडल के साथ ही लोगों से आग्रह किया कि सभी चीनी वस्तुओं का पूर्णत: बहिष्कार करें और स्वदेशी सामानों का उपयोग कर हमारे देश की अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ करें। इससे पहले एबीवीपी ने रिकांगपिओ और उसके आसपास के क्षेत्रों में कोरोना वॉरियर्स को मास्क वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एचआरटीसी बस अड्डा, वर्कशॉप, पुलिस थाना रिकांगपिओ और बाजार में ट्रैफिक पुलिस और बाहरी राज्यों के मजदूरों को मास्क बांटे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दिए जा रहे दिशा-निर्देशों की पालना करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला संयोजक अभिषेक माथस, पूर्व इकाई अध्यक्ष इंद्र सैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सविता नेगी, इकाई उपाध्यक्ष पूजा चारस, दिव्या, शशि, श्वेता, वैशाली, हिमांशु, विशाखा और नेहा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें