फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर केंद्रीय छात्र संघ की भूख हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ कॉलेज में मांगों को लेकर केंद्रीय छात्र संघ ने सोमवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कॉलेज में बीते लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। केंद्रीय छात्र संघ ने कॉलेज की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार और प्रदेश विश्वविद्यालय के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। अपनी समस्याओं को लेकर बीते दिनों कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने मुख्य गेट पर ताला जड़कर कक्षाओं का बहिष्कार किया था। हालांकि सोमवार से महाविद्यालय में कक्षाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। इस हड़ताल से पढ़ाई पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ रहा है। अभिभावकों को अपनी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता सता रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार और विवि से जल्द मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। पहले दिन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर संघ के अध्यक्ष पवन कुमार, सनम, राहुल, सुमन और राजू बैठे। वहीं, कॉलेज प्राचार्य विद्या बंधु ने बताया कि शिक्षा विभाग ने छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए रामपुर कॉलेज से अर्थशास्त्र के शिक्षक सतपाल खूंद को एक माह के लिए डेपुटेशन पर रिकांगपिओ कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें