फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक सप्ताह की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। क्षेत्र के स्कूलों में सात दिन के अवकाश के बाद सोमवार को रौनक लौट आई। बच्चे सुबह पुराने बस अड्डे में अपने सहपाठियों का इंतजार करते नजर आए। सात दिन के अवकाश के बाद स्कूल में बच्चों की आवाज गूंज उठी। कई बच्चों को अभिभावकों ने स्कूल गेट तक छेड़ा। सात दिन के लंबे अवकाश के बाद बच्चों में अपने दोस्तों से मिलने की खुशी साफ नजर आई। स्कूल पहुंचते ही विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों को छुट्टियों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। स्कूल में पहले दिन ही विद्यार्थियों की अधिक संख्या रही। पीएमश्री स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने कहा कि साप्ताहिक अवकाश के बाद पहले दिन स्कूल में विद्यार्थियों के हंसते चेहरे दिखे। उन्होंने विद्यार्थियों के पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें