फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एडवोकेट देवेंद्र शर्मा बने चौपाल कल्याण समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
चौपाल कल्याण समिति की बैठक में उ​प​स्थित पदा​धिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । चौपाल कल्याण समिति गैर राजनीतिक पंजीकृत संस्था की लंबे अंतराल के बाद एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता बलबीर झगटा ने की। इस बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा को सर्वसम्मति से कल्याण समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। एडवोकेट भरत भूषण और लोकेंद्र दत्त शर्मा को उपाध्यक्ष, कृष्ण शर्मा को महासचिव और ज्ञान सिंह औक्टा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा शिवेंद्र चंदेल, प्रताप नेगी, जगमोहन मधाईक, जगदीश जिंटा, मुनीष भंडारी, दीपक चंदेल बलबीर ठाकुर, शिवलाल भोटा को समिति का सदस्य चुना गया। इस कल्याण समिति का कार्य क्षेत्र उपमंडल चौपाल और कुपवी है। नव निर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र शर्मा ने कहा कि बैठक में नगर पंचायत चौपाल में सफाई व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, चिकित्सा संबंधित सुविधा न होने पर चर्चा की गई और निर्णय लिया कि सभी मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें