फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल की पंचायतों में आपदा मित्र कि तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से निपटने की तैयारियां पूरी, प्रशासन ने सभी विभागों को दिए जरूरी निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी नेरवा (रोहड़ू) । चौपाल उपमंडल के सभी सरकारी विभागों ने बरसात में आपदा से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारी बरसात होने के पूर्वानुमानों को देखते हुए चौपाल प्रशासन ने कमर कस ली है। उपमंडलाधिकारी चौपाल हेम चंद वर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों से बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को भूस्खलन वाले क्षेत्रों में मशीनरी तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं। जलशक्ति विभाग को सभी पेयजल स्रोतों व भंडारण टैंकों की साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। आपदा की स्थिति में तुरंत राहत प्रदान करने के लिए चौपाल उपमंडल की सभी पंचायतों में पांच से सात आपदा मित्रों की तैनाती की गई है। यह आपदा मित्र आपदा की स्थिति में स्थानीय प्रशासन के साथ मिल कर राहत व बचाव के कार्यों को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें