फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ऊंची कूद में अद्वय और प्रियांशी प्रथम

विज्ञापन
​शिला गांव के ‘विंटर स्पोर्ट्स किड्स मीट में उप​स्थित विजेता बच्चे। संवाद
विज्ञापन
शीलागांव के बखोल स्कूल मैदान में हुई विंटर स्पोर्ट्स किड्स मीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
उपमंडल कोटखाई के शीलागांव के बखोल स्कूल मैदान में दो दिवसीय विंटर स्पोर्ट्स किड्स मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 130 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के लिए क्रिकेट, कबड्डी, रस्साकशी, 400 मीटर दौड़, स्पून रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, बोरा दौड़ (कुत्ता रेस), शाउट द बॉल, गोल द बॉल और रिंग द बास्केटबाल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। 100 मीटर दौड़ में जितेंद्र नेपाल प्रथम रहे। मेधांश मझोली द्वितीय और मान्विक कोटीबनी तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में आव्या वर्मा और लड़कों की दौड में शौर्य दीवान प्रथम रहे। ऊंची कूद में अद्वय चौहान और प्रियांशी बनोगरा प्रथम रहे। लंबी कूद में ऋत्विक कोटी और प्रियांशी बनोगरा प्रथम रहे। डी ग्रुप की प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में रियांश ब्रामू और कृतिका विजेता रहे। लंबी कूद में रियांश और आरजा जनैक विजेता रहे। ऊंची कूद में नक्ष जाहरु और आरजा मझोली विजेता रहे। कार्यक्रम के पहले दिन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समापन पर आर्ची एंटरप्राइजेज के मालिक मनोज चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें